PROFILE OF PATNA
HIGH SCHOOL
इस विद्यालय की स्थापना 2 जुलाई 1919 में
हुई थी। यह विद्यालय पटना रेलवे स्टेशन से लगभग 5 किलोमीटर
पश्चिम और खगौल रोड से दक्षिण,गर्दनीबाग के रोड नम्बर 16 और17 के
बीच में अवस्थित है। यह 11.8 एकड़ के एक ही भूखंड पर मज़बूत और
सुंदर चहारदीवारी से घिरा हुआ है।यहाँ 34 कमरे का विशाल E आकार
का दो मंजिला मुख्य भवन के अलावे 10 कमरे का विज्ञान भवन दो कमरे का
पुस्तकालय - सह - वाचनालय ,व्यावसायिक शिक्षा कार्यशाला, छात्र
मनोरंजन कक्ष, एक विशाल एवं खूबसूरत सभागार, 8 कमरे का
उच्च माध्यमिक प्रभाग (Intermediate Wing), 35 शिक्षकों के
अलग अलग आवास, प्राचार्य का आवास, विशाल मैदान , व्यायामशाला,
कंप्यूटर
कक्ष आदि स्थित हैं। इको क्लब, तीनों सेना के 5 एन सी सी दल
और दो स्काउट दल हैं|
This is a premier educational institution imparting teaching
from class IX up to +2 level (Science,Arts and Commerce) and Vocational
Education (Electronics, Automobile and Office Management Trade)
विद्दालय का नया नाम-"शहीद राजेन्द्र प्रसाद सिंह राजकीय
उच्च माध्यमिक विद्यालय ( पटना हाई स्कूल ),गर्दनीबाग,
पटना
-800002"
Shaheed Rajendra Prasad Singh was a student of matric of
this school at the time of his assasination. He was shot by the British while
hoisting the flag on the Patna Secretariat. He fell down but the Flag remained
hoisted firmly in Shaheed's hand ..........
-
शहीद राजेंद्र प्रसाद सिंह- एक परिचय
जन्म - 4 दिसम्बर 1924 ई०
पिता का नाम- स्व० शिव नारायण चौधरी
माता का नाम- स्व० जीरा देवी
पता - बनवारीचक, नयागाँव, सोनपुर (सारण)
दाम्पत्य -जून 1942
धर्मपत्नी - श्रीमती सुरेश देवी
शहादत - 11 अगस्त 1942 अपराह्न
पाँच बजे
शहादत स्थल- पटना सचिवालय



